फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 से 44 साल वालों को 31 मई को लगेगी वैक्सीन, स्लॉट बुकिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 29 मई को दोपहर बाद से प्रारंभ होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि 31 मई को सभी स्वास्थ्य खंडों में 15 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह सत्र डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (रैन बसेरा) के अतिरिक्त स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत टौणी देवी मंदिर परिसर व पीएचसी कुठेड़ा, भोरंज खंड के पीएचसी करोट व पीएचसी मैड़, बड़सर खंड के नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी व पीएचसी भोटा, नादौन खंड के नागरिक अस्पताल नादौन एवं पीएचसी धनेटा में, सुजानपुर खंड के नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चबूतरा व सीएचसी चौरी तथा गलोड़ स्वास्थ्य खंड के सीएचसी गलोड़ एवं पीएचसी कांगू में आयोजित किए जाएंगे।
टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा 29 मई को दोपहर 2.30 बजे उपलब्ध होगी। उन्होंने इस आयु वर्ग के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत अपने नजदीकी केंद्र में स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से संबंधित मोबाइल संदेश उनके फोन पर प्रेषित किया जाएगा और जिन लोगों के पास यह पुष्टि से संबंधित संदेश होगा, केवल उन्हें ही उस दिन टीके लगाए जाएंगे। ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा फिलहाल नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अन्य वर्ग के लोगों को भी इन सत्रों में टीके नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपना सहयोग बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें