फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वार्ड में नियुक्त होंगे 18 चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कोरोना संकमितों को अब और बेहतर सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन ने फील्ड से 11 और अस्पताल के सात नए चिकित्सकों को कोविड वार्ड में उपचार का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमितों के उपचार में किस तरह सावधानियां बरतनी हैं, मरीजों को किस तरह बेहतर इलाज उपलब्ध हो और खुद को भी कैसे सुरक्षित रखे, इन तमाम बिंदुओं पर टिप्स दिए जा रहे हैं। एनेसथेटिस्ट और गायनी विशेषज्ञों की मौजूदगी में चिकित्सकों को कोविड वार्ड में मरीजों के उपचार की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोविड वार्ड तथा आईसीयू वार्ड में स्थापित वेंटिलेटर पर किस तरह सेवाएं प्रदान करनी हैं, इसका भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोविड वार्ड को ऑक्सीजन प्लांट और 20 ऑक्सीजन सिलिंडरों के बेकअप स्टोर से कनेक्ट किया जा चुका है। हमीरपुर में कोविड वार्ड के शुरू होने से कोरोना संक्रमितों को अब कोविड अस्पताल नेरचौक और टीएमसी रेफर करने से निजात मिल गई है। पूर्व में यहां से गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता था। इसके अतिरिक्त हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ही एक अन्य वार्ड स्थापित किया गया है। जहां पर कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव किए जाएंगे। यहां पर सिजेरियन की सुविधा भी रहेगी।
उधर, डॉ. आरके राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थापित कोविड वार्ड में करीब 18 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें कोविड वार्ड में सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों को यहां पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें