फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में नादौन ने घुमारवीं को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबाल में नादौन ने घुमारवीं को दी पटकनी
विज्ञापन

वॉलीबाल में झंडूता ने टौणी देवी को 3-2 से हराया
बाल स्कूल हमीरपुर मैदान में खेल महाकुंभ के फाइनल मुकाबले करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में चल रहे सांसद स्टार खेल महाकुंभ के फाइनल मुकाबलों में शुक्रवार को बास्केटबाल और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। बास्केटबाल में घुमारवीं की टीम का मुकाबला नादौन की टीम से हुआ। इसमें नादौन विजयी रहा। प्लेयर ऑफ द मैच सुखविंद्र को चुना गया। दूसरे मुकाबले में टौणी देवी की टीम ने अंब को हराया। वहीं, वालीबाल के मुकाबले में टौणी देवी की टीम का मुकाबला झंडूता से हुआ। इसमें झंडूता ने टौणी देवी को 3-2 से हराया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर बीएसएफ बास्केटबाल कोच जगवीर सिंह रंधावा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद स्टार खेल महाकुंभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सांसद अनुराग ठाकुर का अनूठा प्रयास है। इसमें 18 ब्लॉकों की 1400 टीमें और 25 हजार युवा जुड़कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। भाजयुमो एवं सांसद स्टार खेल महाकुंभ के जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि वॉलीबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर, फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ऊना और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में होगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें