फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में अतिक्रमण पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर में अतिक्रमण और यातायात नियमों की अवहेलना पर काटे चालान
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस ने शुक्रवार को सुजानपुर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण करने पर एक दुकानदार का चालान किया है। इस दौरान अन्य दुकानदारों ने भी अपना सामान समेटकर दुकान के अंदर रख दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में वाहन चालकों का भी नंबर लगा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री की अगुवाई में सुजानपुर पुलिस ने दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान किए गए और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि शुक्रवार को यातायात नियमों की अवहेलना पर करीब एक दर्जन चालान किए गए हैं। वहीं, एक चालान अतिक्रमण का भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें