फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में जलाड़ी स्कूल की वैशाली प्रथम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता सलासी में भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के परिसर में आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी की वैशाली ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि हिम अकादमी हमीरपुर की अरुंधति लखनपाल ने द्वितीय और डीएवी हमीरपुर की प्रिया चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे की मिताली और डीएवी हमीरपुर की सेजल ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में द मैगनेट पब्लिक स्कूल की साक्षी पहले, साहिल ठाकुर दूसरे और ऐम पब्लिक स्कूल की रुचि तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की अंजली कौशल पहले, हिम अकादमी के सुधांशु दूसरे और हिम अकादमी की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ब्राइट सन मैहरे पब्लिक स्कूल की एकता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा देश की धरोहर होती है। जिस प्रकार हम तिरंगे को सम्मान देते हैं, वैसे ही हमारी भाषा भी सम्माननीय है। जब तक हम खुद इस बात को स्वीकार नहीं करते तब तक इसे दूसरों तक पहुंचाना कठिन है। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के तहत जिलाभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि, राष्ट्र भाषा के प्रति लोगों में दिलचस्पी पैदा की जा सके। इस अवसर पर डा. आरसी शर्मा, अजित दीवान और शैली किरण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें