फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन पर टहनी गिरने से टूटे तार

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डे के साथ लगती दुकानों के पास रविवार को अचानक एक पेड़ की टहनी विद्युत लाइन पर गिर गई। इससे बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। एनएच पर तार गिरने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, तार टूटने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर टहनी किसी वाहन या राहगीर पर गिर जाती तो करंट लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के तार टूटने से ट्रांसफार्मर के तहत आने वाले घरों और दुकानों में बिजली गुल हो गई। इसके बाद तुरंत बोर्ड के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया और बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर उस तार को जोड़ कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

रविवार करीब दोपहर 12:30 यह हादसा हुआ। जब यह टहनी बिजली के तार पर गिरी तो उस समय न कोई बारिश थी और न तूफान। हालांकि इससे पहले कुछ देर बारिश हुई थी। लेकिन, जब यह टहनी गिरी तो उस समय बारिश नहीं थी। हमीरपुर नादौन एनएच पर बिजली के तार गिर जाने से वाहनों की आवाजाही एक तरफ से हुई। इससे जाम की भी समस्या भी उत्पन्न हो गई। विद्युत लाइन पर तार गिर जाने से बोर्ड को नुकसान हुआ है। इस संबंध में बिजली उपमंडल 2 के कनिष्ठ अभियंता अंकुश ठाकुर का कहना है कि इस संदर्भ में जानकारी मिलते ही तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजा दिया गया और तार को जोड़कर बिजली को बहाल कर दिया गया। तार टूट जाने से बोर्ड को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें