फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर को अगस्त से दोगुना मिलेगा पानी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर को अब अगस्त माह से दोगुनी मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। 64 करोड़ की लागत से लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उपमंडल सुजानपुर के तहत आते गांव समोना में ब्यास नदी के किनारे आईपीएच विभाग ने साढ़े सोलह लाख लीटर क्षमता का बड़ा पेयजल टैंक बनाया है। इस टैंक में पानी डालने के लिए विभाग ने नदी के किनारे पांच परकुलेशन कुओं का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। कुओं में ब्यास नदी के पानी का शुद्धिकरण होगा। इसके बाद यहां से साढ़े सोलह लाख लीटर की क्षमता वाले बड़े टैंक में पानी डाला जाएगा।
विज्ञापन

विशाल क्षमता के पेयजल टैंक से पानी को हमीरपुर के हीरानगर में निर्मित साढ़े पंद्रह लाख क्षमता वाले दो टैंकों में डाला जाएगा। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर बने ओवरहेड टैंकों में पानी डालने के बाद लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। जिला मुख्यालय और ग्राम पंचायत दडूही समेत बारह ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। अब इस स्कीम में बिजली ट्रांसफार्मर का कार्य शेष बचा है। विभाग ने शिमला स्थित बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर कार्यालय में 9 करोड़ रुपये समेत सारी फाइल जमा करवा दी है। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद पेयजल स्कीम चालू हो जाएगी।

65 लाख की डिमांड, आपूर्ति 50 लाख लीटर
वर्तमान में जिला मुख्यालय में 65 लाख लीटर पानी की डिमांड है। लेकिन, उपमंडल सुजानपुर स्थित ब्यास नदी किनारे गांव लौंगणी और जिला मुख्यालय स्थित हथली खड्ड समेत दो पेयजल परियोजनाओं से महज 50 लाख लीटर पानी उपलब्ध हो पा रहा है। लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम चालू होने के बाद साढ़े सोलह लाख लीटर पानी अतिरिक्त हो जाएगा। जिससे आने वाले समय में लोगों को पानी की समस्या नहीं सताएगी।
विज्ञापन


कोट
आईपीएच विभाग के चीफ इंजीनियर आरके महाजन का कहना है कि सुजानपुर के समोना स्थित लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विभाग ने बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर कार्यालय में बिजली ट्रांसफार्मर के लिए 9 करोड़ जमा करवा दिए हैं। अगस्त माह से यह योजना चालू हो जाएगी। इस स्कीम के चालू होने के बाद लोगों को दोगुनी मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें