फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य विभाग तेंदुए के बारे लोगों को करेगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वन्य विभाग तेंदुए के बारे में अब लोगों को जागरूक करेगा। विभाग स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाएगा। शिविरों के माध्यम से लोगों को तेंदुए की उम्र, खाना पीना और रहने के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभाग ने इस के लिए स्टोरी लेपर्ड किताब भी तैयार की है। किताब विभाग लोगों को निशुल्क प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग लोगों को जंगलों में पौधरोपण के बारे में भी जागरूक करेगा ताकि जंगलों में अधिक पेड़ होने से तेंदुए के भोजन के साधन जंगल में पर्याप्त हो सकें। विभाग शुरूआत में हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में यह मुहिम चलाएगा। तेंदुए के बारे में लोगों को अवगत करवाना इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य रहेगा। तेंदुए की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। तेंदुए से कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में विभाग लोगों को जानकारी देगा। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि तेंदुए के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। विभाग ने स्पेशल किताब भी तैयार की गई है। जिसमें तेंदुए के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें