पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत चील बाहल में चोरों ने एक गद्दी की 17 बकरियां चुरा ली हैं। चोर गद्दी के कपड़े भी चुरा ले गए हैं।
पुलिस ने गद्दी की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पालमपुर के बंदला निवासी चाकर सिंह ने नादौन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह भेड़-बकरियों को लेकर शनिवार रात चील बाहल के पास डेरा डाले हुए था। चाकर सिंह बीते करीब एक सप्ताह से चील बाहल में भी रुका था। इस दौरान चोरों ने उसके भेड़-बकरियों के झुंड से 17 बकरियां चोरी कर ली हैं।
चोरी का पता उसे रविवार सुबह उस समय चला जब वह चील बाहल से आगे चलने लगा। चील बाहल से चलते समय उसने भेड़ बकरियों की गिनती की तो झुंड में 17 बकरियां कम हुईं। इसकी शिकायत चाकर सिंह ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर पुलिस थाना नादौन के अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।