फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने से सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रकट किया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच इकाई हमीरपुर की बैठक वीरवार को हमीरपुर में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशन समय पर न मिलने पर प्रदेश सरकार और प्रबंधन के प्रति सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पेंशन के स्थायी समाधान के लिए सरकार से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन, उन्हें आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला है। प्रकाश ने कहा पेंशन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर से धर्मशाला में मिले थे।
विज्ञापन

उस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस बारे में जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा, लेकिन अभी तक निर्णय लिया गया है। न ही पेंशन का स्थायी समाधान बजट से किया गया और न ही पेंशनरों के वित्तीय लाभ दिए गए हैं। प्रकाश ने कहा कि 2017 और 2018 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं दी गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर बंशी लाल, कशमीर सिंह, अशोक कुमार, प्यार चंद, सुखदेव, भाग सिंह, हरनाम सिंह, लेखराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें