गलोड़ (हमीरपुर)। सब तहसील गलोड़ के तहत गांव मैंड में भाई और बहन ने मिलकर गांव की एक महिला की पिटाई कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़सर थाने में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा लीला देवी पत्नी राम चंद गांव मैंड़ (मकड़ाना) डाकघर मैंड तहसील गलोड़ जिला हमीरपुर के शिकायत पत्र पर दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार शाम 6.30 बजे वह अपनी मशीन की तरफ जा रही थी तो शकुंतला देवी और उसके भाई विक्की उर्फ विपन कुमार पुत्र भगवान दास ने इसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिस कारण उसके शरीर पर चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।