फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई अध्यापिकाओं को बनाया जाए पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज विभाग में अनुबंध पर तैनात सिलाई अध्यापिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष सीमा कुमारी की अध्यक्षता में उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा से मिला और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सिलाई अध्यापिकाओं ने उपायुक्त के माध्यम से यह ज्ञापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायतीराज विभाग में जो पंचायत सचिवों के पद खाली हैं उनमें इस वर्ग को पदोन्नति दी जाए। इनकी तैनाती पंचायत सचिव के रूप में बिना किसी साक्षात्कार के की जाए, क्योंकि सिलाई अध्यापिकाएं सिलाई सिखाने के साथ-साथ पंचायत सहायकों का कार्य भी करती आई हैं। 21 वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रही हैं। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर से इस वर्ग की महिलाओं को पंचायत सचिवों के पद पर बिना साक्षात्कार के पदोन्नत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें