फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा किराया वसूलने पर आरटीओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ने निजी बस ऑपरेटरों द्वारा डुग्घा से हमीरपुर और हमीरपुर से डुग्घा का निर्धारित किराए से 2 रुपये अधिक वसूलने की शिकायत आरटीओ से की है। संस्था के प्रधान प्रकाश चंद सेन कहा कि निजी बस ऑपरेटर डुग्घा से हमीरपुर तक 7 रुपये किराया बिना टिकट देकर वसूल रहे हैं। जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में डुग्घा से हमीरपुर का 5 रुपये किराया लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सवारियां निगम की बसों में किराया कम वसूल करने का हवाला देती हैं तो निजी बस ऑपरेटर झगड़े पर उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि 24 फीसदी किराया बढ़ाकर पहले ही प्रदेश सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ ही और अब निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रकाश नेे आरटीओ से मांग की है कि निजी बस ऑपरेटरों को हिदायत दें कि वह निगम की तर्ज पर किराए वसूलें और प्रत्येक सवारी को टिकट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें