फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में लड़कियों का अग्नि, लड़कों का पृथ्वी सदन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जूनियर विंग एलकेजी से आठवीं कक्षा तक वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. सुमन लता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्वप्रथम डीपी रचना ठाकुर ने सभी बच्चों को खेल प्रतिज्ञा करवाई तथा खेलों का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों में अग्निसदन और लड़कों का पृथ्वी सदन विजयी रहा।
विज्ञापन

बच्चों के बीच 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, लेमन रेस, नीडल थ्रेड रेस, फ्रॉग रेस, जलेबी रेस, बैलून रेस और कबड्डी के खेल करवाए गए। 50 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय और तृतीय एलकेजी की लड़कियां गुंजन, कृषा, अर्षिया रहीं। वहीं, लड़कों में पुलकित, मोहित, अभियुक्त, यूकेजी से लड़कियों में शिवांगी, काश्वी, कशिश, लड़कों में आदित्य, आरव विनायक, प्रथम से लड़कियों में रितिका, मन्नत, लड़कों में ईशान, शिवम, विनायक, दूसरी कक्षा से लड़कियों में शगुन, सारांशी, एंजल, लड़कों में हर्ष, नत्यांश, 100 मीटर रेस में तीसरी कक्षा से लड़कियों में वंशिका ठाकुर, वर्षा, वंशिका, लड़कों में अनुज, पुष्प, आकर्ष, चौथी कक्षा से अनमोल, तनवी, अनवीणा, पांचवीं से लड़कियों में प्रयांशी, हर्षिता, अक्षरा, लड़कों में सक्षम, श्रेयांश, शिवम, छठी से लड़कियों में माही, ईशा, पलक, लड़कों में आरिश, आयान, निशांत, सातवीं कक्षा से अंशिका, तनुजा, संपदा, लड़कों में शिवम, कैलाश, अंशुल अव्वल रहे। इसी तरह लेमन रेस में प्रथम कक्षा से एंजल, तीसरी कक्षा से वंशिका, चौथी से अनमोल, पांचवीं से हर्षिता, छठी से माही, सातवीं से संपदा, आठवीं से वैष्णवी अव्वल रहे। प्रधानाचार्या डॉ. सुमन लता ने विजेता बच्चों को बधाई दी और कहा कि खेलें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें