फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हार को मन से निकाल लोस चुनावों के लिए जुटें : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज की बैठक सोमवार को मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक कमलेश कुमारी भी विशेष तौर पर बैठक में उपस्थित रहीं और उन्होंने बैठक में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता, हारे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मेरी हार को मन से निकालकर फेंक दें, क्योंकि हमने दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में जीत दर्ज करके सरकार बनाई है। इसलिए सभी मिलकर अब लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। धूमल ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश का दुनिया में सम्मान और रुतबा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिल रही हैं। बिलासपुर का एम्स, नेशनल हाईवे मिलने के साथ साथ प्रदेश के लिए दर्जनों बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। इससे पहले विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतभेद भूलाकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में लगे। भोरंज से कम से कम 20 हजार की लीड हो इसके लिए लक्ष्य तय किया जाएगा। कमलेश ने कहा कि वे अपनी कमाई का 10 फीसदी गरीबों की भलाई में लगाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोरंज में एक राहत कोष बनाया जाएगा जहां से अपंगों गरीबों तथा असहाय व जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। कमलेश ने चुनावों सबसे ज्यादा लीड दिलाने वाले तीन बूथों समीरपुर, बगबाड़ा तथा समीरपुर 2 को क्रमश पांच लाख, तीन लाख तथा दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, देशराज शर्मा, राकेश ठाकुर, दलवीर ठाकुर, जोगिंद्र राणा, अनिल शर्मा, रिपु दमन तथा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें