फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए खोले जाएंगे जिम : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर(हमीरपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई हमीरपुर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न युवक मंडलों में जिम खोले जाएंगे। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। अनुराग ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अपनी तैयारियां आरंभ कर देनी चाहिए। उन्होंने युवा मोर्चा को निर्देश दिए कि जिला में अपनी हार को भुलाकर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि विस चुनावों में मिली को लेकर हार एक दूसरे को को दोषी ठहराने के बजाय एकजुटता के साथ कार्य करें। भाजयुमो आने वाले समय में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ेगा। जिसके चलते आगामी 31 जनवरी तक भाजयुमो के कार्यकर्ता हर बूथ पर नए वोटरों को अपने साथ जोड़ेगा। इसके बाद फरवरी माह में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजयुमो के साथ जुड़े नए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, भाजपा प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव अनिल परमार, जिला भाजयुमो महामंत्री अजय रिंटू, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष पंकज मिन्हास, तेन सिंह, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा के अतिरिक्त अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें