फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि भगवान के वस्त्र धारण कर मांग रहे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गलोड़(हमीरपुर)।
स्थानीय कस्बे में शनिवार को शनि भगवान के नाम पर काले वस्त्र धारण कर और हाथ में तेल का कटोरा लिए एक दर्जन प्रवासी युवक दुकानदारों से चंदा मांग बार बार परेशान कर रहे हैं। कस्बे में शनिवार के दिन ऐसे कई युवक घूमते रहते हैं। वे शनि भगवान के नाम पर दुकानदारों व राहगीरों से पैसे मांगते रहे। युवक बसों में चढ़कर सवारियों से भी पैसे मांगने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


एक युवक को यदि कोई व्यक्ति पैसे दे देता है तो बाकी भी उससे पैसे मांगने में लग जाते हैं। अगर कोई मना करता है तो युवक उसके रास्ते में खड़े हो जाते हैं। ये प्रवासी बच्चे स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी तंग करते हैं। दुकानदार राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार, देश राज, राजकुमार, सुनील कुमार का कहना है कि आए शनिवार ऐसे युवक दुकानों में बार बार आकर तंग करते हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे युवकों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें