फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल में बच्चों के लिए हवन करवाया

विज्ञापन
अाहुति डालते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर के विद्यालय प्रांगण में कमलेश पंडित की अध्यक्षता में हवन किया गया। अध्यापक अनीता कौशल सहित लगभग 60 बच्चों ने आहुतियां डालीं। प्रभारी आशिमा बन्याल ने बताया कि हवन से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ बच्चों में वैदिक संस्कारों के बीज अंकुरित होते हैं।
विज्ञापन


हवन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा जागृत करना है। इसके अलावा चौथी के विद्यार्थियों के लिए जल संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा यूकेजी के नौनिहालों का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया।

बलद्वाड़ा में एनएसएस शिविर आयोजित
जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में एनएसएस शिविर के दौरान झरलोग के टीजीटी आर्ट्स पवन रांगड़ा ने बतौर संसाधन व्यक्ति शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों और चुनौतियों का मुकाबला करके उनका निवारण करना भी समाज सेवा है। समाज में परिवर्तन लाने के लिए स्वयंसेवियों को हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवाभाव और ईमानदारी से किया सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक बन सकता है। इस दौरान मीडिया के प्रकार, समाज के प्रति मीडिया का दायित्व, लोकतंत्र और मीडिया की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पहले स्वयंसेवियों ने सुहागड़ा जालपा माता मंदिर का भ्रमण करके पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर को साफ करके संपूर्ण स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एवं अंग्रेजी के प्रवक्ता राम लाल ने कहा कि स्वयंसेवियों ने बाडनी, कारनी और पध्याण गांव के लोगों को भी समाज सेवा की भावना से प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें