फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिट्टी फेंकने से बंद पड़ी निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
नगर परिषद के वार्ड तीन में एक परिवार ने भवन निर्माण के दौरान मिट्टी और अन्य सामग्री को नाले में फेंक कर निकासी को बंद कर दिया है। इससे आसपास के घरों की रसोई से निकलने वाला गंदा पानी नाले में जमा हो गया है। नाले ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। नाले में जमा गंदे पानी के वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं। साथ ही गंदे पानी के चलते पूरे एरिया में बदबू फैली हुई है।

वार्ड नंबर तीन निवासी रीता सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्होंने दो माह पहले नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी ईओ और तहसीलदार को शिकायत पत्र सौंपा था। इसके बाद दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने संबंधित परिवार को शीघ्र नाले से मिट्टी और निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक आरोपी ने नाले से मिट्टी व अन्य सामग्री नहीं निकाली है।
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा विभाग को शिकायत की गई। इस पर पड़ोसी ने 19 नवंबर से पहले नाले की सफाई करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यूं है। रीता सिंह ने बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर इस समस्या के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला में पहले ही डेंगू समेत अन्य बीमारियां फैली हैं। वार्ड में बहने वाले नाले में गंदा पानी जमा होने से बीमारियों के फैलने की आशंका है। इसलिए शीघ्र कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएं। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि नगर परिषद और एसडीएम को नाले को ब्लॉक करने वाले परिवार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें