फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसूही जंगल में कुल्लू के चार युवकों से 160.37 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
160.37 grams of charas recovered from four youths of Kullu in Mansuhi forest
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत पड़ते रोपड़ी रोड पर मनसूही जंगल में पुलिस ने कार सवार चार युवकों से 160.37 ग्राम चरस बरामद की है। चारों आरोपी जिला कुल्लू के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह 29 जुलाई शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ रोपड़ी रोड पर मनसूही जंगल के पास गश्त पर थे।
विज्ञापन

इस दौरान सुनसान जगह पर एक कार खड़ी थी। जिसमें से चरस के धुएं की गंध आ रही थी। इस पर पुलिस ने जब कार के शीशे खुलवाए तो उसमें धुआं था। शक होने पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैश बोर्ड बॉक्स के अंदर से 160.37 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे चारों युवकों ने अपने नाम लकपा लामा, दलीप सिंह, पूने सिंह और दिवानू निवासी जिला कुल्लू बतलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें