जीफोरएस कंपनी ने 16 पूर्व सैैनिकों की भर्ती सिक्योरिटी गार्ड के पद पर की है। साक्षात्कार के लिए आए सभी उम्मीदवारों को नौकरी मिली है। शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
बद्दी की कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में आशानुरूप पूर्व सैनिकों ने रुचि नहीं दिखाई है। कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद भरेगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए महज सोलह ही पूर्व सैनिक पहुंचे। कंपनी ने सभी को नौकरी प्रदान कर दी है। कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के अन्य पद भरने के लिए अन्य जिला में भी साक्षात्कार का आयोजन करेगी। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 9200 रुपये मासिक वेतन देगी। बुलावा पत्र के माध्यम से कंपनी में ज्वाइनिंग की तिथि बताई जाएगी।
सोलह पूर्व सैनिकों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 9200 रुपये मासिक वेतन देगी।
-विजेंद्र पाल राणा, जिला रोजगार अधिकारी।