फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूटीन प्रतिरक्षण टीकाकरण माइक्रो प्लान भेजने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बच्चों में पोलियो की रोकथाम के लिए एक्यूट फ्लेसिड पैरालिसिस, खसरा, रूबेला और रूटीन प्रतिरक्षण टीकाकरण माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिमला से डब्ल्यूएचओ की तरफ से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल, डॉ. ललित कालिया, डॉ. आरके अग्निहोत्री, डॉ. रमेश, डॉ. हेत राम कालिया, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे। डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि समय सीमा के अंदर सभी बीएमओ रूटीन प्रतिरक्षण टीकाकरण माइक्रो प्लान तैयार कर भेजें। वैक्सीन गुणवत्ता और कोल्ड चेन को निरंतर बेहतर बनाए रखें। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट सहित पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने के बारे में भी बताया। कार्यशाला में इस माह डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित रोगों के बारे में भी निरंतर जागरूकता कार्यक्रम करते रहने के आदेश दिए गए। वहीं, इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र और जिला प्रतिरक्षण टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल ने विस्तार से रूबेला आदि के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें