फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के पानी से निपटने के लिए चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। आगामी 48 घंटों के भीतर सुजानपुर शहर के सभी नाले चकाचक करवाए जाएंगे। नगर परिषद सुजानपुर ने बरसात से पहले शहर के सभी नालों को साफ-सुथरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। बरसात में नाले नदियों का रूप धारण कर लोगों को परेशान न करें, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के वार्ड नंबर 4, 8, 9, 7 में नालों को जेसीबी की सहायता से गहरा करने के लिए कार्य आवंटित कर दिया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने बताया कि गत वर्ष मानसून के दौरान वार्ड नंबर 8 में नाले में अत्यधिक पानी आने के कारण 100 से ज्यादा घरों में पानी भर गया था। जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

वर्तमान में इस मानसून के दौरान इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए नगर परिषद ने वार्ड नंबर 8 के साथ साथ जो भी अन्य नाले शहर में बहते हैं, उन्हें सही करने के लिए योजना बनाई है। योजना के तहत ऐसे सभी नाले साफ किए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि 2 दिनों के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले वार्ड नंबर 8 में कार्य शुरू होगा। उसके बाद वार्ड नंबर 9 जैन गली तक नाला साफ किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड नंबर 4 और 7 में शुरू होगा। उधर, वार्ड नंबर 8 की वार्ड पार्षद ज्योति शर्मा ने वार्ड में नाले के दोनों तरफ वाहन पार्क करने पर रोक लगाई है ताकि, नाले में सफाई अभियान चलाया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग से भी आग्रह किया है कि समय-समय पर इस पर नजर रखें, गलत तरीके से वाहन पार्क हुए हैं तो चालान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें