फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 22 जून को सम्मानित होंगे हमीरपुर के 50 मेधावी

Wed, 12 Jun 2019 08:55 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ समाचार पत्र समूह इस वर्ष भी जिलास्तर पर भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में अव्वल रहे 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेधावियों का चयन होगा।
विज्ञापन


 जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूल दसवीं और बारहवीं कक्षा से एक-एक टॉपर्स का नाम, मोबाइल नंबर, पत्राचार का पता समेत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। जिला स्तरीय समारोह 22 जून को हमीरपुर में होगा। बोर्ड की टॉप टेन सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक स्कूल प्रधानाचार्य और मेधावी बच्चे मोबाइल नंबर 9736080599, 01972-221540 और हमीरपुर ब्यूरो एट द रेट डीएसएल डॉट अमर उजाला डॉट कॉम पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें