फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तांडव... प्रस्तुत कर बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन भोटा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश तकनीकी विवि (एचपीटीयू) हमीरपुर के वाइस चांसलर प्रो. एसपी बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें डीएलएड की छात्राओं ने ग्रुप डांस से खूब समा बांधा। इसके साथ शबनम ने सोलो डांस, साक्षी और पलक, रवीना व सहेलियों ने पहाड़ी नाटी और निधि व सहेलियों ने शिव तांडव प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन

गुरु और शिष्य का संबंध एक पवित्र संबंध है। शिष्य के साथ की गई बेईमानी को भगवान कभी क्षमा नहीं करते हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज राजेश्वरी एजूकेशन सोसाइटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर विशेष हिम अकादमी के चीफ एडिटर तीर्थ राम शर्मा को सोसाइटी ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोसाइटी के चेयरमैन मनजीत सिंह, अध्यक्ष अरविंद्र कौर रानी और प्रधानाचार्य डॉ. राज कुमार धीमान ने उन्हें स्मृति चिन्ह और 11000 रुपये भेंट किए। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक सरदारी लाल चांगरा, विजय कुमार, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें