फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। केंद्रीय सुरक्षा बल में दिल्ली में सेवारत भोरंज उपमंडल की जाहू पंचायत के कांगुघट्टी गांव के जवान भागीरथ की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वीरवार को भागीरथ का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। साथ आई केंद्रीय सुरक्षा बल की टुकड़ी ने भागीरथ को हवाई फायर कर सलामी दी। ग्राम पंचायत जाहू के कांगुघट़्टी गांव का जवान पंचतत्व में विलीन हो गया है। एएसआई हंस राज, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल राम लाल ने कहा कि बुधवार को भागीरथ को ड्यूटी पर ही हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर भागीरथ की मौत हो गई। भागीरथ (57) पुत्र रघुनाथ कई सालों से केंद्रीय सुरक्षा बल में सेवारत था।
विज्ञापन

भागीरथ एक वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाला था लेकिन, अचानक 6 मार्च को दिल्ली में ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से जाहू पंचायत में शोक की लहर है। वीरवार को जैसे ही भागीरथ का शव गांव में पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। शव यात्रा में लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुनैहल खड्ड में बने श्मशानघाट में भागीरथ का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे बृजेश ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने भागीरथ को सलामी दी। सैनिक की अचानक मौत पर जाहू पंचायत प्रधान राजू, उपप्रधान चमन लाल, पंचायत प्रतिनिधि अमृति देवी, मंजू शर्मा, हेमराज, जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, राजकुमार आदि ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें