फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रामायण पर लघुनाटक पेश ोकर... लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में वीरवार को रामनवमी और दशहरा धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया गया। विजय दशमी के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रामायण का नाट्य मंचन किया जिसका उपस्थित बच्चों और अध्यापकों ने आनंद लिया। सिल्वर बेल्स स्कूल हीरानगर हमीरपुर में छात्रों और अध्यापकों ने नवमी उत्सव डांडिया खेलकर मनाया।
विज्ञापन

सभी छात्रों ने डांडिया का आनंद लिया और राम दरबार में शीश नवाया। प्री प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। प्रबंधन कमेटी से शकुंतला नुगहाल, वाटिका सूद, शगुन दत्त, अमित कपिल, डीन अरुण लता, वीना सोहारू आदि उपस्थित रहे। इसके साथ लिटल एंजल्स स्कूल मैहरे, डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर, डीएवी स्कूल हमीरपुर, दिव्य आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा और पब्लिक मॉडल हाई स्कूल जाखू जंगल में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें