भोरंज (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय में आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। विधायक कमलेश कुमारी ने वीरवार को आधार कार्ड केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आईटी मंत्री जब हमीरपुर आए थे तो उन्होंने भोरंज में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग रखी थी। क्योंकि, यहां के लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए हमीरपुर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब यह सेवा मिनी सचिवालय भोरंज में शुरू हो गई है। भोरंज उपमंडल में लंबे समय से आधार कार्ड नहीं बन रहे थे। इस मौके पर भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, एसडीएम भोरंज संदीप सूद, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, लोक निर्माण विभीग भोरंज के सहायक अभियंता अमर सिंह भाटिया, वीर सिंह रणौत, कुलवंत सिंह, विरेंद्र डोगरा, सुभाष ठाकुर, ज्ञान चंद, शाली ग्राम, ध्यान सिंह, हेत राम, पवन कुमार, अनिता ठाकुर, राजिंद्र शास्त्री, सोनू आदि मौजूद रहे।