फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद भरने से पेयजल योजनाएं हुर्इं ठप, 99 गांव का पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिलाभर में पिछले तीन दिन हुई भारी बारिश के कारण खड्डों में जलस्तर बढ़ने से आईपीएच विभाग की दर्जनों स्कीमें प्रभावित हुई हैं। उपमंडल बड़सर की सबसे बड़ी स्कीम दियोटसिद्ध और महारल दख्योड़ा पेयजल योजना में बारिश के कारण गाद भर गई है। इससे पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। इन दोनों स्कीमों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसमें तीन से चार फीट पानी भर गया है। इन पेयजल योजनाओं से इलाके के 99 गांवों को पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

इन स्कीमों में लगी मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं पेयजल टैंकों का पानी भी खराब हो चुका है। विभाग की ओर से इन स्कीमों को शुरू करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पेयजल स्कीमों में गाद भरने के कारण विभाग ने पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है। इस कारण इन योजनाओं के अंतर्गत आने वाली दर्जन के करीब पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। वहीं बिहाल दियोटसिद्ध पेयजल योजना से मेन पेयजल पाइप भी टूट गया है। इसके चलते सोहारी, बल्ह बिहाल, डुगाड़, मंगनोटी, महारल, सठवीं, दख्योड़ा और बाड़ा आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दो दिन बाधित रहेगी। इस संबंध में आईपीएच विभाग बड़सर के सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण पेयजल योजनाओं में पानी के साथ-साथ गाद भर गई है। विभाग इन योजनाओं को चलाने के लिए प्रयत्नशील है। एक-दो दिन में योजनाओं से पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें