फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमी ; नुकसान जारी, डेढ़ दर्जन मकान और पशुशालाएं धवस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में तीन दिन भारी बारिश के बाद चौथे दिन मौसम तो साफ हो गया लेकिन, नुकसान लगातार जारी है। बारिश के कारण सोमवार रात और मंगलवार शाम तक डेढ़ दर्जन मकान और पशुशालाएं जमींदोज हो गई हैं। ऊना-हमीरपुर एनएच और ऊना-कलखर सुपर हाईवे समेत कई सड़कें घंटों बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। सुपर हाईवे सोमवार रात से बंद है लेकिन, मंगलवार रात तक यह मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। वहीं रोशन लाल पुत्र हरनाम सिंह टीका बल्ह पटियाला का स्लेटपोश मकान बारिश के कारण गिर गया।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह पुत्र साहेब सिंह टीका बिहाल का रिहायशी दो मंजिला स्लेटपोश मकान, राजिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण सिंह टीका सोहारी का दो मंजिला स्लेटपोश मकान, तरसेम सिंह टीका दख्योड़ा की पशुशाला, वीना देवी पत्नी सूंका राम की पशुशाला, भागीरथ और राजेश कुमार गांव टिहरी का कच्चा मकान, कांता देवी गांव बोहणी का स्लेटपोश मकान, अजय कुमार ग्राम पंचायत धंगोट की दुकान, प्रकाश चंद गांव जंगली की पशुशाला, रोशन लाल गांव पंगा के मकान के साथ लगा डंगा, प्रधान सठवीं पंचायत पूनम कपलेश के मकान के साथ लगा डंगा, सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल महारल के भवन के आंगन की जमीन धंसने से आंगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। झोखर गांव में सुभाष चंद पुत्र हेम राज के घर के साथ डंगा गिर गया। इससे उनके मकान के गिरने का खतरा भी बन गया है।
इसके अलावा सिद्ध चानो सच्ची सरकार मंदिर समैला को जाने वाले सड़क भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गई है। नादौन की लाहड़ कोटलू पंचायत के झमेड़ गांव में दो भाइयों उमेश और सुदर्शन पुत्र मणी राम का कच्चा स्लेटपोश मकान गिर गया। इसी गांव के कमलदीप के घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, टपरे गांव में डंगा गिरने से सुरेश कुमार पुत्र छांगा राम के मकान का पिलर टूटने से सारा मकान हिल गया। इसके अलावा तीन दिन तक लगातार बारिश होने के कारण लोक निर्माण विभाग बड़सर को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हैं। बिझडी धंगोटा उखली, जोल से वाया गाहलियां बदारन और बिझड़ी से महारल सड़क पर सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत धरोग के अंतर्गत पड़ते गांव दड़योटा में हेमराज के मकान की एक दीवार गिर गई है। वहीं, गांव को जाने वाले रास्ते में बनी पुली भी पुरी तरह से टूट चुकी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लकड़ी की पुलियां बनाकर काम चलाया है। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते धिरवीं गांव में किरपू राम पुत्र सुंदर राम के कच्चे स्लेटपोश मकान के दो कमरे गिर गए हैं। वहीं बलोड़ गांव में पानी देवी पत्नी विधि चंद और इसी गांव की कश्मीरी देवी की पशुशाला गिर गई है। जबकि लरहाणा गांव की सत्या देवी पत्नी ईश्वर दास की पशुशाला भी गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें