फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्धारित अवधि में पूर्ण हों कार्य : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत अपने-अपने विभाग से संबंधित किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायत अणु कलां के अंतर्गत चार सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू करें। इसी प्रकार बिजली बोर्ड के अधिकारियों को बिजली ट्रांसफार्मर स्थापना के कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के अधिकारियों को हैंडपंप स्थापना और पेयजल आपूर्ति योजना घनाल के निर्माण कार्य की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत शुरू करने के निर्देश दिए गए। उद्योग विभाग को अणु कलां पंचायत में पात्र बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने, बीएसएनएल के अधिकारियों को मोबाइल टावर लगाने और आरएम एचआरटीसी को अणु से बड़ू तक बस चलाने के निर्देश दिए गए। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों को पंचायत के अंतर्गत बनाए गए खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करने को कहा गया। उन्होंने परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुनील चंदेल को निर्देश दिए कि वह जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से अणु कलां पंचायत में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करें और पंद्रह दिन के भीतर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन विकास कार्यों को गति प्रदान कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें