बड़सर(हमीरपुर)। जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत आईपीएच उपमंडल कार्यालय बड़सर के प्रांगण में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, रखरखाव, पेयजल की जांच करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य कई ग्रामीण लोगों ने भाग लिया। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने जल संरक्षण और इसके उचित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने, पेयजल स्रोतों के आस पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता प्रेम दत्याल, पंचायत प्रधान लीला देवी, सुभाष बन्याल, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, वीना देवी, प्रवीण कुमार, मुकेश बन्याल, संजय बन्याल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।