फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलाना में सीढिय़ों से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के मतलाना गांव में एक अधेड़ की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। राज कुमार (50) पुत्र सरवन सिंह निवासी मतलाना वीरवार रात को करीब साढ़े नौ बजे अपने मकान की पहली मंजिल पर रात्रि भोजन करने के बाद नीचे उतर रहा था। इस दौरान मकान की सीढ़ियों से गिर कर वह गंभीर घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे उपचार के लिए परिजन हमीरपुर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

टांडा पहुंचते ही शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बारे में शुक्रवार को सुबह साते बजे अवाहदेवी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। राज कुमार का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा विदेश में नौकरी करता है। वह भी वीरवार को ही घर वापस आया था। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें