फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने 120 डिफाल्टरों से वसूले ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर ने बिल का भुगतान नहीं करने वाले डिफाल्टरों से 2.50 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 350 डिफाल्टरों को बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बिजली बोर्ड इन डिफाल्टरों से 5 लाख रुपये का लेनदार था। कनेक्शन काटने की चलाई गई मुहिम में बोर्ड ने 80 कनेक्शन काटे हैं। कनेक्शन काटने के बाद डिफाल्टरों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वह तुरंत कार्यालय दौड़े और बिजली का बिल जमा करवाया। जिन डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे गए हैं, उनसे बिजली बिल तो वसूला ही जा रहा है, साथ में कनेक्शन काटने के 40 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। जबकि 40 अन्य डिफाल्टरों ने कनेक्शन काटने से पहले ही कार्यालय में बिल का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 120 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान किया है। जिनसे ढाई लाख रुपये की रिकवरी हुई है। बोर्ड ने बाकी बचे डिफाल्टरों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वह समय से पहले बिल जमा करवाएं अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगेे। डिफाल्टरों द्वारा समय पर बिजली बिल का भुगतान न कर पाने के कारण बोर्ड को कनेक्शन काटनेे की मुहिम चलानी पड़ी। डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटकर जल्द बोर्ड के पैसों की रिकवरी की जा रही है। उधर, एसडीओ बिजली उपमंडल 2 राकेश वर्मा का कहना है 80 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे गए, उन्होंने कार्यालय में बिजली बिल का भुगतान कर दिया है। जबकि 40 डिफाल्टरों ने कनेक्शन काटने से पहले ही बिल का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें