नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में किन्नौर की टीम अपनी पहली पारी में 202 रन पर आलआउट हो गई। लाहौल स्पीति की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज ने 6 विकेट, राजिल ने 2, सूर्यांश व रचित ने 1-1 विकेट लिया। वहीं, स्पीति ने अपनी दूसरी पारी में 213 रन बनाए।
जिसमें रचित ने 54 नाबाद, धीरज ने 46, सूर्यांश ने 23 रन बनाए। किन्नौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुजल ने 5 विकेट, आदर्श और हितेश ने 2-2 विकेट और राहुल ने 1 विकेट लिया। शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक किन्नौर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। स्पीति की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज ने दो विकेट लिए। लाहौल स्पीति की टीम को 113 रनों के लीड प्राप्त हुई है।