फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत भवन में 15 को होंगे स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय होली महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 15 मार्च को बजट भवन हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय होली महोत्सव सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में 18 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं होली महोत्सव समिति की अध्यक्ष डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि महोत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि, स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के स्थानीय कलाकारों से आह्वान किया है कि वह होली महोत्सव के दौरान अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए अपने आवेदन पत्र और मोबाइल नंबर सहित अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय में 14 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक दलों और कलाकारों के चयन के लिए 15 मार्च को बचत भवन हमीरपुर में ऑडिशन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। कलाकार 15 मार्च को भी ऑडिशन के दौरान अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें