फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के सहयोग से मिटेगा अपराध और नशा : रमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर में रविवार को नशा निवारण समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग पुलिस विभाग को मिले तो अपराध, नशा और जो भी वारदातें घटित होती हैं उन पर लगाम लगाई जा सकती है। नशा करना, नशा बेचना अपराध है। इसके साथ ही सबसे बड़ा अपराध इस तरह का कार्य होता देखना और उसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंचाना है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम लोगों का सहयोग मिले तो हर बुरे काम पर लगाम लगाई जा सकती है। जिस घर में पारिवारिक सदस्यों में लड़ाई होती है, उसी समय उस परिवार का पतन होना शुरू हो जाता है। जहां तक हो सके लड़ाई-झगड़े पर अंकुश लगाएं और मिल बैठकर समस्या का हल करें। जरूरत पड़ती है तो उस लड़ाई-झगड़े को पंचायत स्तर या थाना स्तर पर ही हल करें। उन्होंने आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां शेयर न करें। फेसबुक पर बिना जान पहचान किए मित्र साथी न बनाएं और न ही अपनी जानकारियां शेयर करें। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ बटालियन जंगल बेरी कुलवंत सिंह, सैनिक स्कूल सुजानपुर के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन वर्मा, वीना, कपिल, अंजना ठाकुर, अशोक मेहरा आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स...

जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने रविवार को सुजानपुर में पहुंचकर बाल आश्रम सुजानपुर के साथ शहर के जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए। करीब ढाई दर्जन नई जैकेट बच्चों को थाना सुजानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत उन्हें पहनाई गईं। इस दौरान उन्होंने खुद अपने हाथों से बच्चों को ड्राई फ्रूट भी दिए और उनके जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर थाना प्रभारी श्याम राम के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें