फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विश्वविद्यालय में लगातार फीस बढने से छात्र परेशान : सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर के जिला संयोजक सचिन लगवाल ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में लगातार फीस का बढ़ना चिंता का विषय है। कई वर्षों से लगातार भारी फीस वृद्धि छात्रों पर थोपी जा रही है। जिस वजह से आम छात्रों को पढ़ने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। विश्वविद्यालय का रवैया अगर ऐसे ही रहा तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में छात्र आंदोलन शुरू करेगी। यही नहीं नेरी बागवानी कॉलेज में भी छात्रों से मनमानी फीस वसूलने के बावजूद छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। छात्रों के रहने के लिए कोई हॉस्टल तक नहीं है। यही नहीं छात्रों को लाने और छोड़ने के लिए बस तक नहीं है। समय-समय पर इन सभी मांगों को उठाया जाता है लेकिन, अभी तक न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर पाई है। ऐसे में छात्रों के हक के लिए विद्यार्थी परिषद को सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें