फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल पेमेंट बैंक शुरू, घर द्वार पर मिलेगी बैंक की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डाक विभाग के मुख्य कार्यालय हमीरपुर के पोस्टल पेमेंट बैंक सहित जिले की दस अन्य ब्रांचों में इस बैंक का शुभारंभ शनिवार को हुआ। देशभर में ऐसे पोस्टल पेमेंट बैंकों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। हमीरपुर मंडल के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे और घर द्वार पर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया गया। इन पोस्टल पेमेंट बैंकों से उपभोक्ताओं को डाकघरों में भी आम बैंक की तरह सुविधाएं मिलेंगी। इनके लिए विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के इस बैंक के खाते बनाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को इस बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके घर बैठे ही जमा या निकासी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इन पोस्टल पेमेंट बैंकों में लोगों को ई-बैंकिंग, एक लाख रुपये तक लोन, ऑनलाइन रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), एनएफटी, म्यूचुअल फंड, ऑनलाइन बिल जमा करवाने आदि की सुविधाएं मिलेंगी। लोग पोस्टल बैंक से भी अन्य बैंकों की तरह लेन-देन कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, पूर्व अधीक्षक आरएस हमदर्द, स्माल सेविंग हमीरपुर के अधिकारी रूपलाल, दडूही पंचायत की प्रधान ऊषा विरला, सलासी की प्रधान राखी जसवाल, मति टिहरा के प्रधान गुरदेव जगोता सहित डाक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं डाकघर बोहणी में भी इस बैंक की शाखा का शुभारंभ पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर राकेश कुमार बिट्टू, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, अरुण धीमान सहित डाकघर के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें