फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव डे वीक के चलते हमीरपुर में एचआरटीसी के 133 रूट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। समय सुबह 11 बजकर 13 मिनट एचआरटीसी बस अड्डा हमीरपुर पर नाल्टी और गलोड़ की तरफ बसों का इंतजार कर रही तीन महिलाएं दो घंटों से बैठी हैं। साथ ही अन्य रूटों पर जाने के लिए लोग बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक से दो घंटे बीतने के बाद भी उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए बसें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

पालमपुर, लंबलू और जाहू जाने के लिए भी यात्री बसों का इंतजार रहे हैं, लेकिन बसें नहीं है। हालांकि कुछ निजी बसें जरूर बस अड्डे में लगी हैं, लेकिन वह भी निर्धारित समय में अपने रूटों पर जाएंगी। सरकारी बसें तो न के बराबर हैं, वहीं निजी बसें भी सवारियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त नही हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग बस अड्डे पर परेशान हो रहे हैं।
साढ़े ग्यारह बजे तक भी बस अड्डे से एक भी बस किसी भी रूट के लिए नहीं रवाना हुई। हालांकि बस अड्डे पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ तो नहीं हैं, लेकिन जो यात्री हैं उन्हें भी अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस वजह से यात्री घंटों बस अड्डे पर बैठने को मजबूर हैं। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के 168 रूटों में से 28 अंतरराज्यीय, अंतर जिला रूटों और सात लोकल रूटों पर शनिवार को बसें भेजी गईं। इस दौरान करीब 133 रूट ठप रहे।
इन 133 रूटों में दो दर्जन रूट निगम ने कम सवारियां होने के कारण पहले ही बंद कर दिए हैं, जबकि शेष पर बसें नहीं भेजी गई हैं। इस कारण लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर रिश्तेदारों के घर गए लोगों को वापसी के लिए बसें नहीं मिलीं। मजबूरी में लोग टैक्सी और निजी वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे। डीडीएम विवेक लखनपाल का कहना है कि फाइव डे वीक के चलते अधिकतर लोकल रूटों पर बसें बंद कर दी गई हैं। सोमवार से जो रूट चल रहे हैं, वह सुचारु चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें