फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती करने का संघ ने किया कड़ा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती करने का कड़ा विरोध किया है। संघ ने प्रधानाचार्य पदोन्नति में लेक्चरर कोटा बढ़ाने की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग उठाई है। स्कूल लेक्चरर संघ ने स्कूलों में 25 फीसदी प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती करने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष विकास रतन ने कहा कि लेक्चररों की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति का कोटा 50 से 60 फीसदी करने की घोषणा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि इसकी शीघ्र अधिसूचना जारी की जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक और सरकार से भेंट करेगा। संघ ने विभाग और प्रदेश सरकार से लंबित पड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने लेक्चरर पद नाम बहाल करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी की ओर से दो विषयों में फेल छात्रों को जून माह में परीक्षा का चांस देने के निर्णय को सराहनीय बताया। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने कहा कि यह छात्र हित का फैसला है। इस निर्णय से हजारों अभ्यर्थियों का वर्ष खराब होने से बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें