हमीरपुर। राजकीय कन्या आदर्श विद्यालय हमीरपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कल्पना चावला सदन की छात्राओं शिवानी, वंदना, दिशा और आकृति ने प्रथम स्थान और सावित्री वाई फूले सदन की छात्राओं आकांक्षा, महक, कशिश और नैंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रानी लक्ष्मीबाई सदन की छात्राओं ईशा, आकांक्षा, पल्लवी, दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य जेपी जीड़ ने विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम समन्वयक कमलेश कुमार शेखर ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाएंगे ताकि, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।