बड़ा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला बड़ा का वार्षिक समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाजसेवक राजेंद्र पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य हरदेव कंवर ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। बच्चों ने लाल चिड़िये हो लाल चिड़िये... पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं राजस्थानी नृत्य रंगीलो म्हारो ढोलना... पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने बोर्ड की मेरिट में आए 17 छात्र-छात्राओं को मेरिट प्रमाण पत्र भेंट किए। विद्यार्थियों में नीरजा ठाकुर, अंकिता कुमारी, प्ऱिस, दीक्षित, आकाश डोगरा, साहिल सोनी, प्रियंका जंवाल, विवेक चौधरी, अंशुल, अभय, सिया, कुसुम, रीमा, आकांक्षा, सुनैना, अभिषेक व अखिल ने मेरिट सर्टिफिकेट हासिल किए। मुख्यातिथि ने खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को भी सम्मानित किया। पटेल हाउस वर्षभर के कार्यों के लिए प्रथम और लक्ष्मीबाई हाउस को द्वितीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान पुष्पा धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।