फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड की 13 योजनाएं बारिश से प्रभावित, भरी गाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ की कुल 23 में से 13 पेयजल योजनाएं गत दिनों हुई बारिश से प्रभावित हुई हैं। उपमंडल गलोड़ के तहत कुल 23 पेयजल योजनाएं आती हैं। जिनमें से अधिकतर योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन योजनाओं में से प्रत्येक को 20 से 25 लाख रुपये तक की क्षति पहुंची है। अधिकतर पेयजल योजनाओं में गाद भर गई। गाद भर जाने से मशीनरी खराब हो गई है जबकि कई योजनाओं की नींव बैठ गई है।
विज्ञापन

विभाग ने पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए ब्यास जल आपूर्ति योजना से पानी लिफ्ट कर लिया ताकि पानी की आपूर्ति सही समय पर हो सके। विभागीय कर्मचारी युद्धस्तर पर इन योजनाओं को सुचारु रूप से बहाल करने में जुटे हुए हैं। उधर जलशक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता शशिकांत शर्मा का कहना है कि गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से 75 प्रतिशत योजनाओं को लगभग 20-25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। योजनाओं में गाद भरने से मशीनरी को नुकसान हो गया है और कुछ योजनाओं की नींव बैठ गई। विभाग के कर्मचारी योजनाओं की मशीनरी के मरम्मत कार्यों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें