फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर की 13 पंचायतों ने नगर निगम में शामिल होने पर जताई आपत्ति, डीसी से मिले लोग

Mon, 02 Dec 2024 01:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 तीनों पंचायतों के लोग एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम में शामिल करने से लोगों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
हमीरपुर की 13 पंचायतों ने नगर निगम में शामिल होने पर जताई आपत्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बोहनी, बस्सी झनियारा, नेरी पंचायत के गांव नेरी व नेरी हर्बल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में शामिल नहीं करने की मांग का लेकर उपायुक्त से मिला। तीनों पंचायतों के लोग एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम में शामिल करने से लोगों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गांवों में गरीब परिवार रहे हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोनों पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र उपायुक्त हमीरपुर को सौंपा।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि 23 नवंबर 2024 को शहरी विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि धलोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों को नगर निगम हमीरपुर में शामिल किया जा रहा है। इलाका वासी नगर निगम हमीरपुर में शामिल नहीं होना चाहते। लोगों का कहना है कि पंचायतीराज संस्थाओं में लोगों की सहभागिता ज्यादा रहती है तथा प्रत्यक्ष रूप से पंचायतों के साथ जुड़े हुए हैं। पंचायत के सभी विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता होती है। शहरीकरण से ठेकेदारी प्रथा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार जो सुविधाएं पंचायतों में मिलती हैं वो सुविधाएं नगर निगम में शामिल होने के बाद नहीं मिलेंगी,। वहीं धरोग पंचायत के प्रधान चंद्र शेखर ने बताया कि कैहडरु गांव के लोग नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल होने का बाद लोगों को जो पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं मिलती थीं वो अब नगर निगम में शामिल होने का बाद नहीं मिल पाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें