फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने बूथों पर चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

Sun, 01 Dec 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। भाजपा बूथ कमेटियों के गठन के अंतिम दिन शनिवार को रंगस के बूथ नंबर 79, 80 और जोलसप्पड़ के बूथ नं 74 व 75 के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति में रंगस-एक के बूथ नं 79 से सुरेश कुमार को बूथ पालक तथा प्रवीण कुमार को बूथ अध्यक्ष, संतोष कुमारी समिति सदस्य को सदस्य महिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। रंगस-दो बूथ नंबर 80 से राजेंद्र सिंह को बूथ पालक व डॉ. बलवीर सिंह को सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष चुना गया है। बूथ कमेटियों के सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र दो वर्ष का होगा। इसमें सभी पदाधिकारियों को बूथ के अंतर्गत समन्वय बैठाकर पार्टी के दिशा निर्देशानुसार कार्य करना होगा।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी व ग्राम केंद्र अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी विजय सिंह अतुल ने कहा कि बूथ कमेटियां गठित की गई हैं। उन्होंने सभी चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का जन-जन तक प्रचार करना पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है। इसलिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का कार्यकर्ताओं को भी ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मंडल स्तर के पदाधिकारी, जिसमें मंडल अध्यक्ष और महासचिव के अलावा अन्य पदाधिकारी को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें