नादौन महाविद्यालय में बोधि कला सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी।
- फोटो : टूंडला के गांव िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में दो दिवसीय बोधि कला सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छात्र केंद्रीय संघ की ओर से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे जबकि प्रो. मंजू ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्यातिथि ने कहा कि बीते वर्षों में महाविद्यालय ने शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, गजल, भजन, एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस और मॉडलिंग प्रथम चरण औपचारिक राउंड की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। जिसमें पारंपरिक नृत्य, समूह गीत, नाटक, कविता पाठ और मॉडलिंग के अन्य राउंड प्रस्तुत किए जाएंगे। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।