फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हमीरपुर कॉलेज से करें बॉटनी और जूलॉजी में एमएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से एमएससी जूलॉजी और बॉटनी की कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज प्रबंधन ने इन कक्षाओं को शुरू करवाने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। वहीं, प्रदेश सरकार से भी इन कक्षाओं को शुरू करवाने के लिए कॉलेज को एनओसी मिल गई है। कॉलेज प्रबंधन ने एफिलिएशन संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। अब महज विवि की टीम कॉलेज का दौरा करेगी। इसके बाद इस शैक्षणिक सत्र के जुलाई माह से कॉलेज में एमएससी बॉटनी और जूलॉजी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेज प्रबंधन ने कक्षाएं शुरू करने से पूर्व करीब 21 लाख रुपये से दोनों कक्षाओं की लैबों के लिए उपकरण तथा अन्य सामान भी खरीद लिया है।
विज्ञापन

इन विषयों की पीजी प्रदेश विवि सहित गिने चुने महाविद्यालयों में ही उपलब्ध है। हमीरपुर कॉलेज में बॉटनी और जूलॉजी की कक्षाएं शुरू होने से जिले सहित आसपास के जिलों कांगड़ा, चंबा, मंडी, बिलासपुर, ऊना सहित अन्य जिलों के छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। छात्रों को एमएससी के लिए अन्य कॉलेजों या प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि, कॉलेज की इन कक्षाओं में दाखिले प्रदेश विवि के तहत होने वाले एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर ही मिलेंगे। प्रत्येक विषय की एमएससी में 30-30 सीटें होंगी। इस संबंध में प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 से कॉलेज में एमएससी बॉटनी और जूलॉजी की कक्षाएं शुरू होंगी। जिसके लिए कॉलेज तैयार है और सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। दोनों विषयों की लैबों के लिए 21 लाख रुपये से उपकरण भी खरीद लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें