फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसूई गांव में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सौर के मनसूई गांव में तेंदुए के चहलकदमी से लोग सहमे हुए हैं। तेंदुए ने शुक्रवार रात को तीन छोटे पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। तेंदुए के डर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैैं। ग्रामीणों ने मादा तेंदुए के साथ चार शावक देखे हैं। इन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। मनसूई गांव में दिन दिहाड़े तेंदुआ घरों के पास घूम रहा है। ग्रामीणों ने घरों के साथ लगते जंगल में मादा तेंदुए के साथ उसके चार शावक देखे हैं। दिन में ही तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में डर पैदा हो गया है। ग्रामीण खेतों में अकेेले काम करने के लिए भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों में अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार, दौलत राम, राजेश कुमार, जगत राम, सिमरो देवी, सोमा देवी, कमलेश कुमारी और मीना कुमारी ने कहा कि मादा तेंदुए के साथ उसके चार शावक घरों के साथ लगते खेतों में दिन दिहाड़े घूम रहे हैं। तीन-चार दिन बाद स्कूल शुरू होने वाले हैं, ऐसे में बच्चों को अकेले स्कूल भेजना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने कहा कि शुक्रवार को रात को तेंदुए ने तीन छोटे पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने विभाग से खेतों में पिंजरा लगाकर तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ने की मांग उठाई है। इस संबंध में वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें