फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह दिन बाद बदल जाएगा सुजानपुर नप का चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वर्तमान चेयरमैन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अगले तेरह दिनों के बाद नगर परिषद का चेयरमैन बदल जाएगा। नगर परिषद में नए अध्यक्ष को लेकर कदमताल शुरू हो गई है। पूर्व में हुए फैसले के मुताबिक अब अध्यक्ष पद पर पार्षद अशोक मेहरा विराजमान होंगे। वर्तमान में अध्यक्ष रमन भट्टनागर का कार्यकाल 20 जुलाई को पूरा हो रहा है। भाजपा ने ढाई-ढाई वर्ष का फॉर्मूला तय किया था। इसके मुताबिक रमन के ढाई वर्ष पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा के पांच पार्षद होने के चलते तय किया था कि ढाई वर्ष रमन भटनागर और ढाई वर्ष अशोक मेहरा कार्यकाल संभालेंगे। वर्तमान में भाजपा में एक पार्षद कांग्रेस का शामिल होने से भाजपा पार्षदों की संख्या 6 पहुंच गई है जबकि कांग्रेस के तीन ही पार्षद रह गए हैं। रमन भटनागर वार्ड नंबर एक से जीते हैं, जबकि अशोक मेहरा वार्ड नंबर छह से जीते हैं। इस संबंध में पार्षद अशोक मेहरा का कहना है कि रमन भटनागर का ढाई वर्ष का कार्यकाल 20 जुलाई को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें